भारत सरकार ने नया नियम लागू कर दिया है जिसके तहत भारत में जितने भी नए स्मार्ट फोन बिकेंगे उनमें प्री-इंस्टॉल संचार साथी ऐप रहेंगे, जिनसे ग्राहकों को बहुत फायदा होगा, और जो नया फोन पहले से बाजार में आ गए हैं उसे सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिये ऐप इंस्टॉल कर दिया जाएगा। इस बदलाव से क्या-क्या फायदा होगा ये जान लीजिए

संचार साथी अप्प क्या है:-
भारत सरकार की दूरसंचार विभाग (DoT) ,संचार साथी एप, जिसे कि साल 2023 में संचार साथी पोर्टल के रूप में शुरू किया गया था। इस पोर्टल की मदद से आप स्कैम कॉल की रिपोर्ट कर सकते हैं, कई बार अपने नाम पर रजिस्टर्ड सिम कार्ड की पहचान कर सकते हैं, फोन चोरी होने पर उसे ब्लॉक किया जा सकता है
क्या होंगे फायदे :-
- इस ग्राहकों को ये फायदा होगा कि वो कॉलर की पहचान जान सकेंगे, फर्जी कॉल को पहचान सकें, साथ ही अपने आधार से कितने सिम कार्ड एक्टिव हैं और ये भी पता कर सकते हैं, जिससे फर्जी सिम कार्ड इनएक्टिव कर सकते हैं!
- फोन चोरी होने या खोने पर उसे आसानी से इस ऐप की मदद से ब्लॉक कर सकते हैं!
- अब फोन की आईएमईआई नंबर बदलकर भी उस फोन को यूज़ नानी कर पाएंगे!
- ग्राहक यह पता कर पाएंगे कि उनका मोबाइल हैक है या नहीं, या उनका पर्सनल डेटा कहाँ-कहाँ लीक हो रहा है?
कब होंगे लागू :-
मार्च 2026 से
