Bcebc Civil Service Incentive Scheme 2025 Online
योजना का विवरण :-

योजना का विवरण :-
मुख्यमंत्री अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना, बिहार सरकार की एक पहल है, जिसका उद्देश्य राज्य के अत्यंत पिछड़े वर्ग के मेधावी युवाओं को सिविल सेवा और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है।
- उद्देश्य:–
- इस योजना के तहत, बिहार सरकार राज्य के पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को UPSC (संघ लोक सेवा आयोग), BPSC (बिहार लोक सेवा आयोग), और अन्य प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने पर मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार की तैयारी के लिए प्रोत्साहन राशि देती है।
- प्रोत्साहन राशि:–
- UPSC की प्रारंभिक परीक्षा पास करने पर: ₹1,00,000 (एक लाख रुपये) तक।
- BPSC या अन्य समकक्ष परीक्षाओं की प्रारंभिक परीक्षा पास करने पर: ₹30,000 से ₹50,000 तक की राशि प्रदान की जाती है।
- पात्रता:_
▪️आवेदक बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
▪️आवेदक पिछड़ा वर्ग (BC) या अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) श्रेणी से संबंधित होना चाहिए।
▪️उम्मीदवार ने संबंधित प्रतियोगी परीक्षा (UPSC, BPSC, आदि) की प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
▪️यह लाभ केवल एक बार दिया जाता है।
आवेदन प्रक्रिया:-
इच्छुक और पात्र उम्मीदवार bcebconline.bihar.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवश्यक दस्तावेज़:-
जाति प्रमाण पत्र
निवास प्रमाण पत्र
आय प्रमाण पत्र
शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण होने का प्रमाण
बैंक खाता विवरण (आधार से जुड़ा होना अनिवार्य है)
आधार कार्ड
| IMPORTANT LINK |
| मुख्यमंत्री सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना : – Click Here |
| डाउनलोड अधिसूचना :- Click Here |