LNMU UG Admission 2026-30 online apply@ sarkari result

LNMU UG Admission 2026-30: BA, BSc, BCom Part 1 Online Form, Date & Eligibility @lnmu.ac.in

Lalit Narayan Mithila University (LNMU), Darbhanga
LNMU UG Admission 2026-30 (BA / BSc / BCom) Semester-I
CBCS 4-Year Programme | www.SarkariResult-S.Com
संक्षिप्त जानकारी (Short Info): ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU), दरभंगा ने सत्र 2026-30 के लिए स्नातक (UG) प्रथम सेमेस्टर में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन जल्द शुरू होने वाला है। बिहार के दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर और बेगूसराय जिले के छात्र जो BA, BSc या BCom (4 वर्षीय स्नातक कोर्स) में नामांकन लेना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। LNMU UG Admission 2026-30 नामांकन की प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथियां और चयन का आधार नीचे विस्तार से दिया गया है।आवेदन से पूर्व निचे बताये गए जरुरी डॉक्यूमेंट पहले तैयार कर ले,जिससे आवेदन के समय कोई दिक्कत न हो।

Important Dates & Application Fee

महत्वपूर्ण तिथियां:

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 10 मई 2026 (संभावित)
  • आवेदन की अंतिम तिथि: जून 2026
  • प्रथम चयन सूची (1st Merit List): जून 2026 के अंत तक
  • नामांकन की अवधि: जुलाई 2026
  • कक्षाएं शुरू होने की तिथि: जुलाई/अगस्त 2026
आवेदन शुल्क (Admission Fee):

  • सामान्य / ओबीसी (Gen / OBC): ₹500/- (संभावित)
  • एससी / एसटी (SC / ST): ₹500/-
  • विलंब शुल्क (Late Fee): ₹100/- (अतिरिक्त)
  • भुगतान का प्रकार: ऑनलाइन (UPI/Net Banking/Card)

LNMU UG Admission 2026-30 Eligibility & Course Details

कोर्स का नामपात्रता (Eligibility)
B.A (Arts) Semester-I12वीं (Intermediate) उत्तीर्ण किसी भी संकाय से। संबंधित विषय में न्यूनतम 45% अंक अनिवार्य।
B.Sc (Science) Semester-I12वीं (Science) उत्तीर्ण। गणित या जीव विज्ञान में न्यूनतम 45% अंक।
B.Com (Commerce) Semester-I12वीं (Commerce/Science) उत्तीर्ण। न्यूनतम 45% अंक अनिवार्य।

LNMU UG New Course Structure (NEP 2020)

विषय का प्रकार (Subject Type)विवरण और जानकारी (Details & Information)
Major Course (MJC)
  • यह आपका मुख्य विषय (Main Subject) होता है, जिसे पहले ‘Honours’ कहा जाता था।
  • छात्र को इसी विषय में विशेषज्ञता (Specialization) हासिल करनी होती है।
  • डिग्री इसी विषय के नाम पर दी जाएगी (जैसे- B.A. in History)।
Minor Course (MIC)
  • यह एक सहायक विषय (Subsidiary Subject) है जो आपके मुख्य विषय का समर्थन करता है।
  • छात्र को अपने संकाय (Faculty) से एक माइनर विषय चुनना होता है।
  • इसका उद्देश्य छात्र को मुख्य विषय के अलावा अन्य ज्ञान देना है।
Multidisciplinary Course (MDC)
  • यह विषय आपके अपने संकाय (Faculty) से अलग होना चाहिए।
  • उदाहरण: यदि आपका Major ‘Science’ है, तो आप MDC में ‘Arts’ या ‘Commerce’ का विषय चुन सकते हैं।
Ability Enhancement (AEC)
  • इसमें भाषा (Language) विषय शामिल होते हैं, जैसे- Hindi या English
  • यह छात्र की संचार क्षमता (Communication Skills) को बढ़ाने के लिए है।
महत्वपूर्ण नोट:
नई शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत अब स्नातक (UG) 4 साल का हो गया है। छात्र को हर सेमेस्टर में Major (MJC) और Minor (MIC) विषयों की परीक्षा देनी होगी।

  • 3 साल बाद: यदि छात्र 3 साल में पढ़ाई छोड़ता है, तो उसे स्नातक की डिग्री (Degree) मिलेगी।
  • 4 साल बाद: 4 साल पूरे करने पर छात्र को Honours with Research की डिग्री मिलेगी।

LNMU UG Admission 2026-30 Selection Process (चयन प्रक्रिया)

LNMU स्नातक नामांकन के लिए कोई प्रवेश परीक्षा (Entrance Exam) आयोजित नहीं करता है। चयन निम्नलिखित आधार पर होता है:

  1. मेधा सूची (Merit List): 12वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है।
  2. आरक्षण नियम: बिहार सरकार के आरक्षण नियमों का पालन किया जाता है।
  3. कॉलेज विकल्प: छात्र द्वारा चुने गए कॉलेजों की प्राथमिकता के आधार पर आवंटन होता है।

जरूरी दस्तावेज (LNMU UG Admission 2026-30 Required Documents)

  • 10वीं (Matric) मार्कशीट और सर्टिफिकेट
  • 12वीं (Inter) मार्कशीट और एडमिट कार्ड
  • स्कूल/कॉलेज परित्याग प्रमाण पत्र (CLC)
  • पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर
  • जाति,आवासीय प्रमाण पत्र (एवं आय प्रमाण पत्र यदि लागू हो)
  • ईमेल आईडी और सक्रिय मोबाइल नंबर
  • आधार कार्ड

How to Fill LNMU UG Admission 2026-30 Form

  • LNMU की आधिकारिक वेबसाइट lnmu.ac.in पर जाएं।
  • Online Portal UG टैब पर क्लिक करें और UG Admission 2026-30 लिंक चुनें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी प्राप्त करें।
  • सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण सही-सही भरें।
  • अपनी पसंद के न्यूनतम 5 कॉलेजों का चयन करें।
  • दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • अंतिम रूप से जमा (Submit) करें और प्रिंट निकाल लें।

Important Useful Links For LNMU UG Admission 2026-30

Apply Online (Link Active Soon)यहाँ क्लिक करें
Download NotificationAvailable Soon
Official Website  LNMUClick Here
Home Page Sarkari Result

Also Check:- BPSSC Bihar Police Havildar Instructor Recruitment 2026

FAQ – LNMU UG Admission 2026-30

प्रश्न 1: LNMU UG का कोर्स अब कितने साल का है?
उत्तर: नई शिक्षा नीति (NEP) के तहत अब स्नातक कोर्स 4 साल (8 सेमेस्टर) का हो गया है।
प्रश्न 2: क्या इसमें एडमिशन के लिए कोई परीक्षा देनी होगी?
उत्तर: नहीं, यह पूरी तरह से इंटरमीडिएट (12वीं) के मार्क्स पर आधारित है।प्रश्न 3: फॉर्म भरने में गलती होने पर क्या करें?
उत्तर: विश्वविद्यालय सुधार (Correction) के लिए अलग से समय देता है, उस दौरान आप सुधार कर सकते हैं।

Leave a Reply